PM मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता जताई, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर जोर |

PM मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता जताई, कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर जोर |

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय है। बातचीत से ही समाधान निकाला जाना चाहिए।

इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” साथ ही पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार को छूना है। इसके लिए जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता अंतिम रूप में लाया जाएगा। यह निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *