सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली ,हजारीबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सचिव डॉ जयप्रकाश आनंद, विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ,आचार्य बंधु- भगिनी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे ।मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष, डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने सभी आचार्य बंधु – भगिनी एवं कर्मचारी गण को को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई

देते हुए कहा वसुधैव कुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सुखीन के भाव के साथ हम सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं । होली मिलन समारोह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग की प्रबंधकारिणी समिति के सचिव, जयप्रकाश आनंद एवं विद्यालय के प्राचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू ने आचार्य बंधु -भगिनी एवं कर्मचारी गण को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अबीर लगाकर शुभकामना दी l होली मिलन समारोह में विद्यालय के आचार्य गण एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीl

