बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र के हुड़हुड़ पासवान मोहल्ला में कुएं से मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा… 25 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पासवान मोहल्ला के एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सिकंदर कुमार उर्फ लटू गोप के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर बड़ाबाजार थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया और मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटू, उम्र 23 वर्ष, निवासी हुड़हुड़ पासवान मोहल्ला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार

23 फरवरी की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए आरोपी ने मृतक को कंबल में लपेटकर पासवान मोहल्ला के कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कंबल और आरोपी द्वारा पहना गया कपड़ा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी छिनतई का मामला दर्ज है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
