विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा थिंकिंग क्रिएटिवली ऐट वर्क’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष प्रो चंद्र भूषण शर्मा के दिशा-निर्देश पर यह कार्यक्रम स्मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला में एमएड और इंटीग्रेटेड बीएड के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्मार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार सिंह ने बच्चों के सॉफ्ट स्किल्स

विकास और रोजगार संबंधी नई जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम का इंटरैक्टिव सत्र अत्यंत जीवंत रहा। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ज्ञात हो कि स्मार्ट फाउंडेशन की स्थापना आईआईटी, आईआईएम और एक्सएलआरआई के पूर्व छात्रों ने की थी और इसे वर्ष 2025 में ‘बेस्ट एनजीओ ऑफ-द-ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

