अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई और संघर्ष

को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता रेखांकित की। PM मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात में शांति और स्थिरता बहाल करना बेहद जरूरी है।

