मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट ने समय रहते विमान से कूद कर अपनी जान बचाई क्षेत्र में तीसरे दिन भी तनाव चरम पर है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी की जा रही है, वहीं ईरान भी इजरायल समेत क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। ऐसे में यह हादसा

और भी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ विमान F-15 श्रेणी का था, जिसे दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

