मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजराइली वायुसेना ने सोमवार सुबह लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले शुरू कर दिए। राजधानी बेरूत के कई इलाकों में बमबारी की खबर है, जहां जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बयान जारी कर कहा कि उत्तरी इजराइल की ओर प्रोजेक्टाइल दागे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सेना के अनुसार, हमलों का लक्ष्य

हिज़्बुल्लाह के सैन्य ठिकाने थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इन हमलों में हिज़्बुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर हताहतों का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी है।

