रांची में झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम में 1.8 लाख लीटर एक्सपायर बीयर नष्ट की जा रही है। इन बीयरों की अनुमानित कीमत 5.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कंपनियों द्वारा मांग से अधिक आपूर्ति करने के आरोप के बाद की गई। गोदाम में पहुंची टीम ने बीयर को कड़ी निगरानी के बीच नष्ट किया। झारखंड शराब व्यापारी संघ ने भविष्य में ऐसे नुकसान से बचने के लिए

नीति और निगरानी में सुधार की आवश्यकता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है।

