नगर निकाय चुनाव के संपन्न होने व होली के आगमन से पूर्व पाकुड़ को अगले दो दिन तक जल की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। चांदपुर टोल गेट के पास पाइप फट गया है। इस आशय की जानकारी स्वयं नगर परिषद ने

सोशल मीडिया पर देते हुए कहा है कि नगर परिषद आम जनों को सूचित किया जाता है कि पाकुड़ नगर परिषद के चांदपुर स्थित शहरी जलापूर्ति के पाइप फट जाने के कारण मरम्मती का कार्य जारी है जिससे कारण दो दिनों तक शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

