ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के हमलों के बाद भारत में संभावित तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को पत्र भेजकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पत्र में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा या अशांति को रोकने के लिए अग्रिम कदम उठाए जाएं।

विशेष रूप से भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और उकसाऊ पोस्ट की निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया है।

