प्रेस क्लब केरेडारी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया| इस समारोह में केरेडारी प्रखण्ड के सभी पत्रकार,स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए व होली के गीतों पर देर शाम तक झूमते रहे| इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामना दिया साथ ही इस अवसर पर प्रेस क्लब केरेडारी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा की होली का ये त्यौहार के आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतिक है|

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार,अंचल अधिकारी राम रतन,वर्णवाल प्रमुख सुनीता देवी उप प्रमुख अमेरिका महतो भाजपा नेता नरेश महतो,आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा,प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार मनोज वर्मा,सुमंत साहा,अशोक बंटी राज,अरुण यादव,मुकेश कुमार,अशोक राणा,अमित कुमार माली,गणेश कुमार,सुरेश कुमार मिश्रा,सुरेश साव,ज्ञान पासवान,रवि सोनी,अवधेस कुमार यादव,इंद्रजीत गिरी,रोहित गोस्वामी,बरुण पासवान,सनोज महतो व सहित दर्जनों लोग शामिल हुए|

