पुलिस ने प्रतिबंधित लाटरी विक्रेता को न्यायिक हिरासत में भेजा |

पुलिस ने प्रतिबंधित लाटरी विक्रेता को न्यायिक हिरासत में भेजा |

पाकुड़ मुफ्फसिल पुलिस को, सदर प्रखंड के अंजना गांव में अमजद मोड़ स्थित सैमुल शेख के पान दुकान के पास प्रतिबंधित लाटरी बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही सैमुल शेख भागने लगा। विशेष टीम ने सैमुल शेख को खदेड़कर पकड़ा। सैमुल शेख की तलाशी लेने पर पुलिस ने विभिन्न कंपनी के कुल 466 पीस लाटरी बरामद किया।

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 23/2026, धारा 318(4)/3(5) बी एन एस एवं 7(3) लाटरी रेगुलेशन एक्ट दर्ज किया गया। सैमुल शेख को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, सहायक आरक्षी निरीक्षक सुदामा साह एवं आरक्षी क्रमशः रासबिहारी यादव व लखीराम सोरेन मौजूद थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *