जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत के जामजोड़ी गांव में सोहराय पर्व के अवसर पर सिद्धो कान्हो क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। राजद जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार की उपलब्धि एवं मैया सम्मान योजना के बाबत बताते हुए कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार गरीबों के हितों का ध्यान रखती है।

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष के अलावा मुखिया सह मेला अध्यक्ष रासका हांसदा, राजद पंचायत अध्यक्ष सागर हांसदा, मुख्य सलाहकार जोसेफ हांसदा, झामुमो के रतन मुर्मू, सुशील मास्टर एवं शाहीद मौजूद थे।

