हिरणपुर में भाजपा का होली मिलन सम्मान समारोह जया विवाह भवन, हाथकाठी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देशनुसार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर मंडल द्वारा किया गया। हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू

उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता, कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा जनसंवाद मुख्य आकर्षण रहा। आयोजकों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आई टी सेल मीडिया प्रभारी आशीष सेन, बीजेईपी बूथ अध्यक्ष रुपक रक्षित, महिला मोर्चा जिला सदस्य मुन्नी रजक, बीजेईपी महामंत्री गुरु दयाल साहा, बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा, सुमित्रा मरांडी, महिला नेत्री जामु मरांडी, गणेश मंडल एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

