हजारीबाग। वार्ड नंबर 22 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मिताली रश्मि की रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत पर शिवपुरी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शनिवार को शिवपुरी वार्ड नंबर 22 में होली मिलन समारोह सह विजय उत्सव भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जीत की खुशी में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो पूरे शिवपुरी मोहल्ले और वार्ड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उत्सव में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नवनिर्वाचित पार्षद का स्वागत किया। शिवपुरी परिवार की एकजुटता इस अवसर पर साफ झलक रही थी हर उम्र के लोग इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में शामिल हुए। होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और जीत की खुशियों को दोगुना किया। “बुरा न मानो होली है” के उल्लास के बीच “विकास की होली” का संदेश भी गूंजता रहा। मौके पर उपस्थित वार्डवासियों ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत है। उनका मानना है कि शिक्षित, योग्य और समाजसेवी प्रतिनिधि के रूप में मिताली रश्मि का चुना जाना वार्ड नंबर 22 ही नहीं, बल्कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए भी सकारात्मक संकेत है। वार्डवासियों ने विश्वास जताया कि अब शिवपुरी वार्ड नंबर 22 में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

सभी ने संकल्प लिया कि वे विकास की इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। इस जीत के जश्न सह होली मिलन समारोह में वार्ड क्षेत्र के अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिंहा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला जिला महामंत्री रश्मि लाला, मंटू सरदार, चंदन पाठक, मनोज कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, मोहन कुमार केदार कुमार, सुलेखा सिन्हा, नीतू साह, कलावती द्विवेदी, विजय लक्ष्मी, प्रियंका सिन्हा, ऋचा नारायण, सोनाली कुमारी , पूनम चौधरी, सुजाता सिन्हा, श्वेता शालिनी, रिया लक्ष्मी, सोनालिका सिन्हा, बिंदु देवी, रेशमा देवी, मीणा देवी, संगीता देवी, सोनल मिश्रा, पूजा कुमारी, लवली, सोनी देवी, प्रियंका सहाय, बसंती देवी, सुनीता प्रधान, निर्मला कुमारी, प्रमिला सिन्हा,कुंती देवी, रेणु वर्मा, वीणा, सोनाली सिन्हा, अभिलाषा, चिंता देवी, निशि प्रधान, बसंती देवी, बितुल प्रधान, प्रदीप सिंहा, सहित सैकड़ों महिला पुरुष युवा, एवं शिवपुरी के गणमान्य लोग उपस्थित थे l

