होली और रमजान पर्व को लेकर रजरप्पा थाना में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें चितरपुर और दुलमी प्रखंड से कई गणमान्य,प्रबुद्ध शामिल हुए।बैठक में मुख्यरूप से मौजूद दुलमी सीओ नें सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं दिए।वहीं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा की आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने वाले इन त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।आगे उन्होंने कहा की माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेश के आलोक में

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जो इसका पालन नही करेगा उस पर कानून सख्ती से अपना काम करेगी।आगे कहा की शांति ब्यवस्था में विध्न डालने वालों असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।बैठक का संचालन समाजसेवी चंद्रशेखर पटवा ने किया।

