बोकारो: गांधी शिल्प मेला का समापन समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। दस दिवसीय इस आयोजन ने स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान किया तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नाबार्ड के डीडीएम श्री Philmun Bilung, जन जागरण केंद्र के सचिव श्री संजय सिंह, विधायक के निजी सचिव श्री विनोद महतो, श्री शत्रुधन कुमार, श्री नव कुमार महतो, श्री राजेश सिंह, श्री रवि जन रोशन, श्री सुरेंद्र महतो, सुष्मिता मंडल, श्री भूपेंद्र उपाध्याय, श्री अमित कुमार वर्मा,श्री गौतम कुमार एवं श्री अश्विनी कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने समापन समारोह को यादगार बना दिया। इसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कारीगरों एवं

प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कारीगरों की मेहनत, समर्पण और पारंपरिक कला के संरक्षण की सराहना की। नाबार्ड के डीडीएम श्री Philmun Bilung ने ग्रामीण उद्यमिता और हस्तशिल्प को आर्थिक मजबूती देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अन्य अतिथियों ने भी स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और कलाकारों के निरंतर प्रोत्साहन पर जोर दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गांधी शिल्प मेला का यह समापन समारोह कला, संस्कृति और सहयोग की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

