हेडलाइन-रहस्यमयी आग से एक सप्ताह से दहशत में हैं घर के महिलाएं पुरुष और बच्चे। घर में रखे गए सामान,पैसे,कपड़े और अनाज में अपनेआप धधकने लगती हैं आग की लपटें। मामला चितरपुर प्रखंड के सांडी गांव की है पीड़ित विशेश्वर महतो ने बताया की रहस्यमयी आग से करीब एक सप्ताह से हमसब परिवार के लोग डरे सहमे और दहशत में हैं की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।उन्होंने बताया की बक्से के अंदर ताला लगाकर रखे

गए सामान और अन्य चीज के साथ पैसों में भी आग लग गई वहीं ड्रम में रखे गए अनाज,आलू सब सामान को अपनी चपेट में ले रहा है।इधर कई ग्रामीण नें बताया की हमलोग ऐसा सुनकर इनके घर पहुंचे तो देखा की अलना में टांगे गए कपड़े अचानक धधकने लगे।ग्रामीणों ने बताया की इससे पहले ऐसा घटना कभी नही देखा है की घर के किसी भी हिस्से में रखे गए सामान अपनेआप जल उठते हैं।

