आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली की राउज एवेन्यू न्यायालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को आबकारी नीति

प्रकरण में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 21 अन्य आरोपितों को बरी किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। पार्टी की ओर से इसे न्यायालय के निर्णय के प्रति आभार प्रकट करने और ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर बताया गया है। मंदिर परिसर में समर्थकों के जुटने की संभावना है तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

