अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में दखल देंगे. वॉशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वहां एक अच्छे प्रधानमंत्री, एक सक्षम जनरल और जिम्मेदार नेतृत्व मौजूद है, जिनका वह सम्मान करते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद उनसे हस्तक्षेप की मांग की है, तो उन्होंने सीधे उत्तर देने के बजाय दोनों देशों के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का जिक्र किया। ट्रंप ने दोहराया कि वह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

