कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के बरनाला पहुंचेंगे, जहां वे अनाज मंडी में आयोजित महारैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडी परिसर में मंच, सुरक्षा और जनसमूह के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी मंच पर उपस्थित रहेगा। बरनाला में इस महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी

उत्साह देखा जा रहा है।

