प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इज़राइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस गर्मजोशी से उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत हुआ, वह भारत और भारतीयों के प्रति इज़राइल के लोगों के गहरे स्नेह को दर्शाता है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति हर्ज़ोग और प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के साथ यद वाशेम का दौरा किया। यहां उन्होंने होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि

अर्पित की और पौधारोपण कर पीड़ितों की स्मृति को नमन किया। यह कार्यक्रम मानवता, स्मृति और साझा मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है। दोनों देशों के नेताओं ने भारत-इज़राइल संबंधों को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

