यामानाशी प्रांत में जापान दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने बच्चों और भारतीय मूल के लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उनके चरण स्पर्श किए और संस्कृत के श्लोक सुनाए। सीएम योगी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जापान में भारतीय संस्कृति की झलक देखना अत्यंत सुखद है।

युवाओं का अनुशासन, उत्साह और जिज्ञासा भारत-जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच सुदृढ़ होते मानवीय और सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, चरित्र और सफलता से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

