हजारीबाग में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक |

हजारीबाग में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक |

हजारीबाग : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पीजी पोर्टल, भू-मापी, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, सो-मोटो म्यूटेशन, ई-रिवेन्यू कोर्ट, आरसीएमएस ऑनलाइन रिपोर्ट, ऑनलाइन लगान, दाखिल खारिज, परिशोधन पोर्टल सहित अन्य संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जनता दरबार में प्राप्त भू-अर्जन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने तथा ई-रिवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आए मामलों की जांचोपरांत त्वरित निष्पादन तथा पीजी पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष बल दिया। भू-मापी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। साथ ही उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर भी बल दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त राजस्व एवं भू-अर्जन से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

म्यूटेशन मामलों में प्रगति बढ़ाने, परिशोधन मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा ई-रिवेन्यू कोर्ट में दायर एवं निष्पादित वादों की गहन समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंचल कार्यालय में आने वाले भूमि विवाद एवं सेटलमेंट संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। भूमि हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों की ऑनलाइन एंट्री कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया। सदर एवं बरही अनुमंडल पदाधिकारियों को सो-मोटो म्यूटेशन, परिशोधन पोर्टल, म्यूटेशन एवं रिजेक्टेड मामलों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सदर एवं बरही डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *