कैमूर एसपी हरी मोहन शुक्ल ने गुरुवार की दोपहर उपस्थित लोगों से कहा की आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से असामाजिक तत्वों,बदमाशों एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का अनुरोध किया। होली पर्व के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। अनुमंडल क्षेत्र में लगभग 84 संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। गश्ती दल लगातार भ्रमण करेगा और शांति भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीजे पर प्रतिबंध को

प्रभावी रखने, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को जेल भेजने तथा विभिन्न चौक चौराहा पर पानी व निर्वाध विधुत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठी। जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी,एसडीपीओ प्रदीप कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर,थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित मोहनिया मंडल के सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ, कनिय विद्युत अभियंता मोहनिया, जिला पार्षद गीता पासी और जन प्रतिनिधि के साथ-साथ आम लोग भी मौजूद रहे।
