केरेडारी थाना परिसर में होली पर्व एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने की, जबकी बैठक की संचालन एस ई टिंकू सिंह के किया ,जिसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली पर्व एवं रमजान को दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया। एस ई टिंकू सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। चलंत डीजे और जुलूस बंद को लेकर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही, बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेगा और

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। वही प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने कही कि सभी जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जो व्यक्ति रंग नहीं लेना चाहता उसे रंग न दे, अंत में सभी लोगों ने एक स्वर में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया, इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार,उपप्रमुख अमेरिका महतो ,जेएलकेएम नेता बालेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि निरंजन साव,अर्जुन राम 20सूत्री अध्यक्ष ,दिनेश साव काण्डबेर मुखिया,अमित कुमार दुबे हेवाई पंचायत मुखिया प्रतिनिधि,रवींद्र पांडेय पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, शेर सिंह,अखिलेश पासवान अनिल मुंडा चेतलाल महतो देनारायण राणा तपेश्वर साव इत्यादि लोग शामिल थे।

