बरसाना, मथुरा में लट्ठमार होली के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राधारानी मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे बाग मोहल्ला बैरियर पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। दोपहर तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन जैसे-जैसे लट्ठमार होली अपने चरम पर पहुंची, भीड़ का दबाव तेजी से बढ़ गया। बैरियर पर रोकी गई भीड़ अचानक आगे बढ़ने लगी, जिससे कुछ

समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और स्थानीय युवाओं की सतर्कता से हालात पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।

