प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में 28 फरवरी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार यह आयोजन कक्षा 5, 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को प्रभावित किए बिना कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत छात्रों को महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग और पराक्रम से जुड़ी जानकारियां दी

जाएंगी। विभाग का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा देना और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

