मिडिल ईस्ट में अमेरिकी वॉरशिप और सैनिकों की बढ़ती तैनाती के बीच जेडी वेंस ने ईरान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कूटनीति को कमजोरी न समझा जाए और जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्प का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वेंस ने साफ कहा कि सैन्य कार्रवाई की चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वेंस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन उनके पास अन्य विकल्प

भी मौजूद हैं और वे पहले भी सख्त कदम उठाने की इच्छा जता चुके हैं। इससे पहले संसद में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान अमेरिका तक मार करने में सक्षम मिसाइलें विकसित कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले साल अमेरिकी हमलों के बाद ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी प्रशासन के इन बयानों को अहम माना जा रहा है।

