ब्रिटेन में बुधवार से वीजा प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा अनिवार्य होगा, जबकि बिना वीजा वाले आगंतुकों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) लेना जरूरी होगा।

सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से लागू किए गए इस प्रोग्राम के तहत अब पारंपरिक पेपर आधारित वीजा स्टिकर की जगह डिजिटल सिस्टम लेगा। यह नई व्यवस्था 25 फरवरी से पूरी तरह प्रभावी हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगी, साथ ही यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

