अमेरिका में आए भीषण बर्फीले तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं के कारण करीब 11 हजार उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिससे हवाई यात्रा ठप हो गई। सोमवार और मंगलवार को करीब 5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ठंड के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और सड़कों पर मोटी बर्फ जमने से यातायात भी

प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बर्फबारी ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आठ राज्यों में एक फुट से ज्यादा बर्फ दर्ज की गई है, जिसके चलते स्कूल, दफ्तर और सरकारी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ीं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

