दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच चल रहा विवाद किसी भी तरह समाप्त नहीं हो रहा है दोनों पुलिस बलों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। विवाद की जड़ भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और उसके बाद हुई गिरफ्तारियां बताई जा रही हैं। इस कार्रवाई को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी की प्रक्रिया

और अधिकार क्षेत्र को लेकर मतभेद सामने आए हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल स्थिति को सुलझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं।

