गुजरात के कच्छ जिले में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के बैग में हनुमान चालीसा मिलने पर क्लास टीचर ने कथित तौर पर छात्र को सबके सामने थप्पड़ मारा और पुस्तक को जमीन पर फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान कक्षा में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग की है।

