तुर्की में एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। तुर्की रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, बालिकेसिर के 9वें मेन जेट बेस कमांड से मंगलवार रात 12:50 बजे उड़ान भरने वाला एफ-16 महज 6 मिनट बाद 12:56 बजे रडार और रेडियो संपर्क से गायब हो गया। तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबा इस्तांबुल-इज्मीर हाईवे के पास करेसी इलाके में मिला, जहां पायलट

के शहीद होने की पुष्टि हुई। बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने पायलट को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की है। एफ-16 तुर्की वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों में शामिल हैं, ऐसे में यह घटना वायु सेना के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

