जापान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में सबसे अधिक जल संसाधन उत्तर प्रदेश के पास हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उपलब्ध प्रचुर मीठा जल केवल कृषि के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भी उपयोगी हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में लगभग 56 प्रतिशत जनसंख्या वर्किंग फोर्स है, जो राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निवेशकों से उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

