उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति 21, अनुसूचित जाति 1 और पिछड़ा वर्ग 4, कुल 26 लाभुकों के आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया।मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य

एवं आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत क्रमशः व्यस्क लाभुक को 3,000 से 5,000 रुपये, अव्यस्क लाभुक को 1,500 से 2,500 रुपये, कैंसर पीड़ित व्यस्क लाभुक को 25,000 रुपये एवं कैंसर पीड़ित अव्यस्क लाभुक को 15,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।लाभार्थियों को आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं।

