बुलंदशहर में पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजारों में चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 12 हजार रुपये के फर्जी नोट, अधछपे नोट, प्रिंटर और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में

खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक से लोन लेकर उसमें नकली नोट जमा करने की बड़ी साजिश भी रच रहे थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
