जापान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डाटा सेंटर क्लस्टर के निर्माण को लेकर कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। यहां बड़ा स्केल है और उस स्केल को स्किल में बदलने की क्षमता भी मौजूद है। साथ ही राज्य में स्थिरता (Stability) और तेज़ी (Speed) दोनों हैं, जो निवेशकों के लिए भरोसे का आधार

बनते हैं। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है

