सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ विषय शामिल किए जाने पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया है और आवश्यकता पड़ी तो स्वयं कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “कृपया कुछ दिन इंतजार कीजिए। बार और बेंच दोनों चिंतित हैं। मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा।” यह

मुद्दा वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उठाया था। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस पर आपत्ति जताई। दरअसल, NCERT की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ शीर्षक से एक नया सेक्शन जोड़ा गया है, जिस पर यह विवाद खड़ा हुआ है।

