नरेंद्र मोदी ने इज़रायली संसद नेसेट को संबोधित करने के बाद वहां मौजूद सांसदों से आत्मीय मुलाकात की। अपने भाषण के समापन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संसद सदस्यों से हाथ मिलाया, संक्षिप्त बातचीत की और आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान कई सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं। सदन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण नजर आया। पीएम मोदी के

संबोधन को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसने भारत-इज़राइल के बीच मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा दी।

