मालेगांव शहर में बिजली समस्या को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा में है। वार्ड के लोगों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती से परेशान होकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बिजली विभाग पर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व मालेगांव लोकसंघर्ष समिति के अध्यक्ष लुकमान कमाल ने किया। धरने के दौरान रमजान के महीने में असर की नमाज़ का समय हो गया, तो प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय में ही जमात के

साथ नमाज़ अदा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद शहर में बहस छिड़ गई। इस पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित लोगों पर FIR दर्ज करने और कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है।

