प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इज़राइल पहुंच चुके हैं। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने किया। यह 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के बाद पीएम मोदी का दूसरा इज़राइल दौरा है। एयरपोर्ट पर विशेष सम्मान और औपचारिक स्वागत ने भारत-इज़राइल रिश्तों की मजबूती को फिर से रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज

येरुशलम जाएंगे, जहां वे इज़राइल की संसद केनेस्सेट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी का दौरा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक वार्ता भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान रक्षा और संवेदनशील तकनीक साझ…

