प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं। यह उनके सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता और डिजिटल पहुंच का स्पष्ट संकेत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के मुकाबले यह संख्या दोगुनी है। विश्व रैंकिंग में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पीछे हैं।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई 6.4 मिलियन फॉलोअर्स रखते हैं। भारत में भी पीएम मोदी की बढ़त स्पष्ट है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1.61 करोड़, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1.26 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस उपलब्धि से उनकी वैश्विक और राष्ट्रीय लोकप्रियता दोनों ही दर्शाई जाती है और युवा पीढ़ी के बीच उनकी पहुंच मजबूत होती है।

