उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने जापान दौरे पर राजधानी टोक्यो में भारतीय प्रवासियों और बच्चों से मिले। सीएम योगी ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें भारतीय संस्कृति, शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और राज्य में बेहतर कानून-

व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग अनुकूल माहौल की जानकारी दी। टोक्यो में यह संवाद न केवल सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बना, बल्कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को भी नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

