प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-इज़रायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। पहले दिन पीएम मोदी को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ प्रोटोकॉल तोड़कर भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने पहली बार इज़रायली संसद नेसेट को संबोधित किया और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। रात्रिभोज में नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को चौंकाया, जिसे देखकर मोदी प्रसन्न हुए।

आज पीएम मोदी नेतन्याहू के साथ याद वाशेम म्यूज़ियम जाएंगे, holocaust पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात करेंगे। दिन में रक्षा, AI, तकनीक और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में MoUs पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यात्रा का समापन संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट और डिनर के साथ होगा।
