होली पर्व के मद्देनज़र प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय रंगों को बढ़ावा देने की दिशा में पलाश हर्बल गुलाल का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा किया गया।उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से पलाश हर्बल गुलाल क्रय कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा जिले के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पलाश हर्बल गुलाल अब पाकुड़ बाजार स्थित पलाश मार्ट, दीदी कैफे एवं अन्य दुकानों पर आमजन के लिए उपलब्ध है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील किया कि वे स्थानीय स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा।

