नगर निकाय चुनाव की समाप्ति के बाद जिला प्रशासन निष्पक्ष मतगणना कराने के प्रति कृतसंकल्प है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति में प्रतिनियुक्त मतगणना कर्मियों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतगणना क्रम में बरती जाने वाली सावधानियों एवं किए जाने वाले कार्यों के बाबत जानकारी, मतगणना हेतु बनाए जाने वाले 42 टेबल पर होने वाले कार्यों, वार्ड पार्षदों व अध्यक्ष के मतों की गिनती

की बारिकियों की जानकारी मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दी गई। गौरतलब हो कि मतगणना की तिथि आगामी कल यानि 27 फरवरी को निर्धारित है। इस प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पियुष कुमार के अलावा मास्टर ट्रेनर मौजूद थे।

