ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सालय में जिला पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण शिविर का आयोजन किया गया।योजना के तहत चयनित 10 लाभुकों को बकरा बकरी प्रजनन इकाई का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार के साथ आय वृद्धि का माध्यम प्राप्त होगा। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना

ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।अधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुओं के उचित देखभाल, टीकाकरण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धति अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार गुप्ता, पशु शल्य चिकित्सक, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

