अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में मुफ्फसिल थाना परिसर में आगामी होली पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस निरीक्षक मुफ्फसिल अंचल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई।

उक्त बैठक में अंचलाधिकारी ने नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज का प्रचार प्रसार न करने की अपील की।

