उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आवेदनों पर निर्णय हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा कर पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन

की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। गहन समीक्षा एवं विस्तृत जांच के उपरांत समिति ने 24,116 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वीकृत सूची को कोषागार से विपत्र पारित कराते हुए डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जाए, ताकि विद्यार्थियों समय पर आर्थिक सहायता पा सके। उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र छात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

